Skip to main content

भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर (Top 10 Richest Temple of India)




Complete Information of Top 10 Richest Temple of India In Hindi : आइए जानते हैंं कौन से है भारत के दस सबसे अमीर हिन्दू मंदिर….

1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम (Padmanabhaswamy Temple Trivandrum) :



पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। यह तिरुवनंतपुरम् (त्रिवेंद्रम) शहर के बीच स्थित है। इस मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है और द्रविड़ शैली में बनाया गया है। मंदिर की कुल एक लाख करोड़ की संपत्ति है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति विराजमान है जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर दूर से यहां आते हैं।

इस प्रतिमा में भगवान विष्णु शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान हैं। मान्यता है कि तिरुअनंतपुरम नाम भगवान के अनंत नामक नाग के नाम पर ही रखा गया है। यहां पर भगवान विष्णु की विश्राम अवस्था को पद्मनाभ कहा जाता है और इस रूप में विराजित भगवान पद्मनाभ स्वामी के नाम से विख्यात हैं।

2. तिरूपति बालाजी का मंदिर, आंध्रप्रदेश (Tirupati Balaji Temple, Andhra Pradesh) :-





 तिरूपति बालाजी का मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। मंदिर सात पहाड़ों से मिलकर बने तिरूमाला के पहाड़ों पर स्थित है, कहते हैं कि तिरूमाला की पहाड़ियां विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन पहाड़ियां है। इस तिरूपति मंदिर में भगवान वेंकटश्वर निवास करते है। भगवान वेंकटश्वर को विष्णुजी का अवतार माना जाता है।

यह मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।  इस मंदिर को तमिल राजा थोडईमाननें ने बनवाया था। इस मंदिर में लगभग 50,000 श्रृद्धालु रोज दर्शन करने आते हैं। मंदिर की कुलसंपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है।

3. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी (Jagnnath Temple, Puri) :



पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर एक हिन्दू मंदिर है, जो भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। यह भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है।


इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। यह वैष्णव सम्प्रदाय का मंदिर है। पुरी जगन्नाथ मंदिर भारत के दस अमीर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के लिए जो भी दान आता है। वह मंदिर की व्यवस्था और सामाजिक कामों में खर्च किया जाता है।

4. सांई बाबा मंदिर, शिरडी (Shai Baba Temple, Shirdi) :-



सांई बाबा एक भारतीय गुरु, योगी और फकीर थे, उन्हें उनके भक्तों द्वारा संत कहा जाता है। उनके असली नाम, जन्म, पता और माता पिता के सन्दर्भ में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। सांई शब्द उन्हें भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिर्डी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला।

शिर्डी सांई बाबा मंदिर भी यहीं बना हुआ है। सांई बाबा मंदिर भारत के अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की संपत्ति और आय दोनों ही करोड़ों में है। मंदिर के पास लगभग 32 करोड़ की चांदी के जेवर हैं। 6 लाख कीमत के चांदी के सिक्के हैं। साथ ही, हर साल लगभग 350 करोड़ का दान आता है।

5. सिद्घिविनायक मंदिर, मुंबई  (Siddhivinayak Temple, Mumbai) :-



सिद्घिविनायक गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है। गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है, वे सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्घिविनायक मंदिर कहलाते हैं। सिद्धि विनायक की महिमा अपरंपार है, वे भक्तों की मनोकामना को तुरंत पूरा करते हैं।

मान्यता है कि ऐसे गणपति बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं और उतनी ही जल्दी कुपित भी होते हैं। सिद्धी विनायक मंदिर भारत के रईस मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को 3.7 किलोग्राम सोने से कोट किया गया है, जो कि कोलकत्ता के एक व्यापारी ने दान किया था।

6. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू (Vaishno Devi Templ, Jammu) :-



भारत में हिन्दूओं का पवित्र तीर्थस्थल वैष्णो देवी मंदिर है जो त्रिकुटा हिल्स में कटरा नामक जगह पर 1700 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर के पिंड एक गुफा में स्थापित है, गुफा की लंबाई 30 मी. और ऊंचाई 1.5 मी. है।

लोकप्रिय कथाओं के अनुसार, देवी वैष्णों इस गुफा में छिपी और एक राक्षस का वध कर दिया। मंदिर का मुख्य आकर्षण गुफा में रखे तीन पिंड है। इस मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद इसी मंदिर में भक्तों द्वारा सबसे ज्यादा दर्शन किए जाते है। यहां हर साल लगभग 500 करोड़ का दान आता है।

7. सोमनाथ मंदिर, गुजरात (Somnath Temple, Gujarat) :-



सोमनाथ एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है।  गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह पर स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था।

इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। इसे अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया। सोमनाथ में हर साल करोड़ों को चढ़ावा आता है। इसलिए ये भारत के अमीर मंदिरों में से एक है।

8. गुरुवयुर मंंदिर, केरल (Guruvayur Temple, Kerala) :-



गुरुवयुर श्री कृष्ण मंदिर गुरुवयुर केरला में स्थित है। यह मंदिर विष्णु भगवान का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है। गुरुवयुर मंंदिर वैष्णवों की आस्था का केंद्र है। अपने खजाने के कारण यह मंदिर भी भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।

9. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (Kashi Vishwanath Temple, Varanasi) :-



काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर वाराणसी में स्थित है। काशी विश्वनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वर्तमान मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा सन 1780 में करवाया गया था। बाद में महाराजा रंजीत सिंह द्वारा 1853 में 1000 कि.ग्रा शुद्ध सोने द्वारा मढ़वाया गया था। काशी विश्वनाथ भी भारत के अमीर मंदिरों में से एक है। यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है।

10. मीनाक्षी अम्मन मंदिर,  मदुरै (Meenakshi Temple, Madurai) :



तमिलनाडु में मदुरै शहर में स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मीनाक्षी अम्मन मंदिर विश्व के नए सात अजूबों के लिए नामित किया गया है।

यह मंदिर भगवान शिव व मीनाक्षी देवी पार्वती के रूप के लिए समर्पित है। मीनाक्षी मंदिर पार्वती के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। मंदिर का मुख्य गर्भगृह 3500 वर्ष से अधिक पुराना माना जा रहा है। यह मंदिर भी अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

NEET PG question papers

NEET PG question papers help aspirants understand the syllabus, exam pattern, complexity level NEET PG - SUCCESS Mantra Books  NEET PG - Question Papers link  given below 👇 SCROLL DOWN NEET PG question papers  are important for those who are preparing for National Eligibility cum Entrance Test - PG 2018. Referring to NEET PG previous year question papers enables students to not only understand the exam pattern and syllabus but also know the kind of questions that are asked in the NEET PG exam. By solving the NEET PG old question papers, candidates can assess their level of preparation, figure out how much efforts are actually required and plan their exam studies accordingly. This can prove to be a detrimental move for aspirants to crack NEET PG. NEET PG Question Papers     👈👈

NEET PG - Topper's Choice Books - 2019 ( UPDATED )

If you are one of those lakhs of students who wish to take admission into Post graduation and are preparing for NEET PG  Preparation entrance exam, then this article will be really helpful for you. Every year the number of students appearing for NEET PG is increasing, so is the competition. You have to compete with these many students for a few thousand seat for PG. Of course, you will need to work hard if you want to clear the entrance examination. But other than working hard, you need to have a genuine helper book  time helps you for studying. If you are dedicated and have your mind set to clearing this exam, then you will definitely want to buy these books. All the best!             

NEET 2018: Application Form, Exam Dates, Exam Pattern, Syllabus

NEET 2018  Examination is most likely to be held on  10th May (Thursday) 2018.  NEET 2018 Application Form will be released in the month of January 2018. It is the national level examination for admission to MBBS & BDS courses. CBSE (Central Board of Secondary Education) is the conducting authority which organizes the NEET examination every year in various cities across the country. NEET exam is a gateway for admissions into medical & dental UG courses offered by various government and private medical colleges of the country. From the year 2016 onwards, AIPMT exam has been replaced by NEET examination. All medical institutions consider NEET score for providing admission in  MBBS/BDS  courses. Through this article, students can get details about NEET 2018 exam including application form, eligibility, exam dates, exam pattern, syllabus, etc. NEET 2018 Notification: NEET 2018 Examination is most likely to be held on 10th May (Thursda...