5) थॉमस एल्वा एडीसन
4) अल्बर्ट आइंस्टीन
अल्बर्ट आइंस्टीन एक सैद्धांतिक भौतिकविद् थे। वे सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सैद्धांतिक भौतिकी, खासकर प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। आइंस्टीन को मॉडर्न फिजिक्स का पितामह कहा जाता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार वे सार्वकालिक महानतम वैज्ञानिक माने गए। आइंस्टीन शब्द बुद्धिमान का पर्याय माना जाता है।
3) गेलिलियो गैलिली
इटली के गेलिलियो गैलिली को एक खगोल विज्ञानी के रूप में याद करते है जिसने दूरबीन में सुधार कर उसे अधिक शक्तिशाली और खगोलीय प्रेक्षणों के लिए उपयुक्त बनाया और साथ की अपने प्रेक्षणों कसे ऐसे चौकानेवाले तथ्य उजागर किये जिससे खगोल विज्ञान को नई दिशा दी और आधुनिक खगोल विज्ञान की नीव रखी द्य गैलिली को आधुनिक खगोल विज्ञान का जनक और आधुनिक भौतिकी का पिता के रूप में भी सम्बोधित किया जाता है
2) सर आइज़क न्यूटन
न्यूटन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, कोई बच्चा जब विज्ञान की दुनिया में कदम रखता है तो जिस वैज्ञानिक से सबसे पहले वह परिचित होता है वही वैज्ञानिक है सर आइज़क न्यूटन। वह वैज्ञानिक जो भौतिकविद, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, फिलास्फर, अल्केमिस्ट, धर्मशास्त्री सभी कुछ था। न्यूटन के सिद्धांतों ने संसार को नए रूप में देखने के परदे खोल दिए, और आधुनिक भौतिकी व इंजीनियरिंग की बुनियाद रखी। यांत्रिक भौतिकी की शुरुवात न्यूटन के तीन नियमो से होती है जो साइकिल से लेकर राकेट तक के निर्माण में कही ना कही जुड़े हुये है द्य भौतिकी और खगोलीय यांत्रिकी में न्यूटन का काम सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत के क्षेत्र में पराकाष्ठा तक पहुच गया था।
1) लिओनार्दो दा विंची
कुछ ही लोग ऐसे होंगे, जो लिओनार्दो दा विंची जैसे ज्ञाता होंगे। वह एक चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, संगीतकार, वैज्ञानिक, गणितज्ञ, इंजीनियर, आविष्कारक, शरीर-रचना, भू-विज्ञानी, मानचित्रकार, वनस्पति विज्ञानी और लेखक थे। गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड में लियोनार्डो की पेंटिंग मोनालिसा को इतिहास में सबसे ज्यादा इंश्योरेंस वैल्यू वाली पेंटिंग बताया गया। शारीरिक सुंदरता तथा स्फूर्ति के साथ साथ इनमें स्वभाव की मोहकता, व्यवहारकुशलता तथा बौद्धिक विषयों में प्रवीणता के गुण थे।
Comments
Post a Comment