Skip to main content

जानिये, आखिर क्यों की जाती है सबसे पहले गणेश जी की पूजा


अधिकतर लोग किसी शुभ काम को शुरू करने से पहले संकल्प करते हैं और गणेश जी को याद करते हैं. कुछ लोग शुभारंभ करते समय सर्वप्रथम श्रीगणेशाय नम: लिखते हैं. इसके अलावा यह रिवाज भी है कि सभी देवी-देवताओं से पहले श्री गणेश की पूजा की जाती है. इस रिवाज के बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि सबसे पहले गणेशजी की ही पूजा क्यों की जाती है. तो आइए आपको बताते हैं क्यों की जाती है गणेश जी की सबसे पहले पूजा...

दरअसल, किसी पूजा, आराधना, अनुष्ठान व कार्य में कोई विघ्न-बाधा न आए, इसलिए सर्वप्रथम गणेश-पूजा करके उसकी कृपा प्राप्त की जाती है. इसके पीछे पौराणिक कथा भी है.

एक बार समस्त देवताओं में इस बात पर विवाद उत्पन्न हुआ कि धरती पर किस देवता की पूजा समस्त देवगणों से पहले हो. सभी देवता स्वयं को ही सर्वश्रेष्ठ बताने लगे. तब नारद जी ने इस स्थिति को देखते हुए सभी देवगणों को भगवान शिव की शरण में जाने व उनसे इस प्रश्न का उत्तर बताने की सलाह दी.

जब सभी देवता भगवान शिव के समीप पहुंचे तो उनके मध्य इस झगड़े को देखते हुए भगवान शिव ने इसे सुलझाने की एक योजना सोची. उन्होंने एक प्रतियोगिता आयोजित की. सभी देवगणों को कहा गया कि वे सभी अपने-अपने वाहनों पर बैठकर इस पूरे ब्रह्माण्ड का चक्कर लगाकर आएं. इस प्रतियोगिता में जो भी सर्वप्रथम ब्रह्माण्ड की परिक्रमा कर उनके पास पहुंचेगा, वही सर्वप्रथम पूजनीय माना जाएगा.

सभी देवता अपने-अपने वाहनों को लेकर परिक्रमा के लिए निकल पड़े. गणेश जी भी इसी प्रतियोगिता का हिस्सा थे. लेकिन, गणेश जी बाकी देवताओं की तरह ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने की जगह अपने माता-पिता शिव-पार्वती की सात परिक्रमा पूर्ण कर उनके सम्मुख हाथ जोड़कर खड़े हो गए.
जब समस्त देवता अपनी अपनी परिक्रमा करके लौटे तब भगवान शिव ने श्री गणेश को प्रतियोगिता का विजयी घोषित कर दिया. सभी देवता यह निर्णय सुनकर अचंभित हो गए और शिव भगवान से इसका कारण पूछने लगे.
तब शिवजी ने उन्हें बताया कि माता-पिता को समस्त ब्रह्माण्ड एवं समस्त लोक में सर्वोच्च स्थान दिया गया है, जो देवताओं व समस्त सृष्टि से भी उच्च माने गए हैं. तब सभी देवता, भगवान शिव के इस निर्णय से सहमत हुए. तभी से गणेश जी को सर्वप्रथम पूज्य माना जाने लगा.

यही कारण है कि भगवान गणेश अपने तेज़ बुद्धिबल के प्रयोग के कारण देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाने लगे. तब से आज तक प्रत्येक शुभ कार्य या उत्सव से पूर्व गणेश वन्दन को शुभ माना गया है. गणेश जी का पूजन सभी दुःखों को दूर करने वाला एवं खुशहाली लाने वाला है. अतः सभी भक्तों को पूरी श्रद्धा व आस्था से गणेश जी का पूजन हर शुभ कार्य से पूर्व करना चाहिए.

तो इस कारण हर शुभ कार्य का श्री गणेश विघ्ननाशक गणेश जी के पूजन से ही होता है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

NEET PG question papers

NEET PG question papers help aspirants understand the syllabus, exam pattern, complexity level NEET PG - SUCCESS Mantra Books  NEET PG - Question Papers link  given below 👇 SCROLL DOWN NEET PG question papers  are important for those who are preparing for National Eligibility cum Entrance Test - PG 2018. Referring to NEET PG previous year question papers enables students to not only understand the exam pattern and syllabus but also know the kind of questions that are asked in the NEET PG exam. By solving the NEET PG old question papers, candidates can assess their level of preparation, figure out how much efforts are actually required and plan their exam studies accordingly. This can prove to be a detrimental move for aspirants to crack NEET PG. NEET PG Question Papers     👈👈

AIIMS Pg Previous Years Question Papers - pdf

Here we have compiled all the AIIMS PG previous year paper pdfs for   -  . You can download AIIMS PG question papers pdf for free to practice in your own time. This is one place to AIIMS PG previous year question papers. With the help of AIIMS PG previous years’ question papers or sample papers, candidates will get an idea about the nature and types of questions asked in the entrance exam. AIIMS PG Question Paper - 2012  - Available AIIMS PG Question Paper - 2013  - Available AIIMS PG Question Paper - 2014 AIIMS PG Question Paper - 2015 AIIMS PG Question Paper - 2016 AIIMS PG Question Paper - 2017 AIIMS PG Question Paper - 2018   AIIMS PG Question Paper - 2019     AIIMS PG Question Paper - 2002  - Available AIIMS PG Question Paper - 2001  - Available

WHAT IT WAS & WHAT YOU HAVE TO PAY NOW - MEDICAL COLLEGE FEES

Parents of medical college aspirants in Madhya Pradesh have demanded a uniform fee structure for private and deemed medical colleges across the state. The fee structure has been issued by AFRC, according to this first year students in the MBBS course will have to pay Rs 5 to 5.72 lakh as tuition fee ; while last year was Rs 3.75 to 4 lakh. In premier colleges, a student joining MBBS this year will end up paying at least Rs28 lakh for the four-and-a-half-year course, excluding illegal capitation fee. Also Read : ComedK Fees for updated for the upcoming session According to the notification, the fee will be effective for next three years for the students who will get admission in the 2016 session. The fees is set to be revised again 2019 again.  The sudden hike in the fee has made many students upset because of which many students' union leaders and others held a protest. It's surprising for everyone as this is  jump of around 100% in the last six seven years After conside...